पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संतों ने गोवंश को दिया चारा पानी

संतों ने गोवंश को दिया चारा-पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रेमप्रकाशआश्रम के वार्षिकोत्सव के चौथे दिन विविध धार्मिक आयोजन हुए। अमरापुर दरबार के महामंडलेश्वर संत भगत प्रकाश महाराज, संत हरिलाल, संत हिमांशु, संत मनोहरलाल के सानिध्य में रविवार को सुबह 8 बजे सतपुलिया मसूदा रोड स्थित गोशाला में स्वामी हिरदयाराम महाराज का जन्म दिवस मनाया। संतों ने गायों को चारा भोजन कराया। इस मौके पर भगवान दरियानी, हरि हेमलानी, उद्धवदास गुरनानी, नानकराम समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।

सुबह भगत प्रकाश महाराज की किशनगंज स्थित दादी सती के यहां सत्संग किया गया। उन्होंने कहा कि जिस परमात्मा की वजह से यह जीवन, श्वास काया मिली है। इसे परमात्मा के कार्यों में ही लगानी चाहिए। अपने जीवन को संवारने के लिए प्रभु का स्मरण और मानव की सेवा जरूरी है।

कार्यक्रम के तहत प्रेमप्रकाश आश्रम में छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। शाम को सत्संग, आरती भंडारा हुआ। इस मौके पर नानकराम, नरेंद्र उत्तमचंदानी, सुंदर वासवानी, हशमत राय, गोपाल नाथानी, उद्धवदास, अशोक वासवानी, रामचंद भोजवानी, कुमार सदनानी, बाबूमल गंगवानी, सुरेश देवानी, केशव काजानी समेत प्रेमप्रकाश महिला मंडल की रेखा देवनानी, मधु हेमलानी समेत अन्य महिलाओं ने सेवाएं दी।

संतभगत प्रकाश का स्वागत

श्रीनाथ सत्संग मंडल की ओर से प्रेम प्रकाश आश्रम के महामंडलेश्वर भगत प्रकाश महाराज का स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर पुष्प वर्षा करके अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मंडल के हंसराज शर्मा, राम स्वरूप मूंदड़ा, राजेश सावलानी, बृजवल्लभ शर्मा, राजेंद्र अग्रवाल, पवन जोशी, मुकेश दाधीच, मोहन माली, सत्यनारायण अग्रवाल समेत अनेक सदस्य मौजूद थे।

ब्यावर. प्रेमप्रकाश आश्रम में वार्षिकोत्सव के मौके पर उपस्थित संत।