‘हिंदी से देश का विकास संभव’
ब्यावर|राजकीय माध्यमिकविद्यालय चांग में हिंदी सप्ताह मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में ‘हिंदी से देश का विकास संभव’ विषय पर पक्ष-विपक्ष भाषण हुआ। काव्य पाठ में वीर रस, शृंगार रस सहित हास्य से भरपूर कविताएं प्रस्तुत की गई। संस्था प्रधान मान सिंह चौहान ने हिंदी को भारत माता के भाल की बिंदी कहकर हिंदी को महिमा मंडित किया। समापन समारोह में चांग ग्राम पंचायत के सरपंच कालू खां काठात समेत ग्रामीण भी शरीक हुए।
अंत में सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।