उत्सव में किचन क्वीन ने दिखाया कला-कौशल
श्रीअग्रवाल समाज ब्यावर की ओर से श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत रविवार को महिलाओं के लिए किचन क्वीन प्रतियोगिता रखी गई। इसमें दो-दो महिलाओं के 23 ग्रुप ने हिस्सा लिया। महिलाओं को सूजी ब्रेड से मीठी नमकीन डिश बनाने का टास्क दिया गया।
प्रचार मंत्री नवीन गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता में कृष्णा गोयल हेमा गोयल प्रथम, विनिता अग्रवाल पूजा अग्रवाल द्वितीय रही। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में रानू सिंहल प्रथम चित्रा गोयल द्वितीय रही। कार्यक्रम के तहत श्री छावनी गर्ल्स स्कूल ग्राउंड में समाज के युवकों के लिए अग्रसेन प्रीमियर लीग प्रतियोगिता रखी गई। इसमें अग्रोहा क्रिकेट क्लब ने बाजी मारी। प्रतियोगिता संयोजक डॉ. नमिता जालान, समता गोयल, अनुपमा सिंहल, चंद्रेश गर्ग, बद्रीनारायण कंदोई, रोशन बादशाह, मुकेश गुप्ता, सतीश गर्ग, दीपेंद्र गुप्ता भरत मंगल ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।
आजके कार्यक्रम
श्रीअग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत सोमवार को युवकों पुरुषों के लिए धीमी गति वाहन रेस होगी। 18 से ज्यादा उम्र वाले पुरुष वर्ग गीयर बिना गीयर वाले वाहनों से धीमी रेस लगाएंगे। दोपहर में युवकों पुरुषों के लिए विविध प्रतियोगिता होगी। वहीं शाम 4 बजे मिशन ग्राउंड से अग्र वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए फतेहपुरिया बगीची पहुंचेगी। रात्रि में बगीची में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें की बलिका महिला वर्ग के लिए एकल युगल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
ब्यावर. श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत महारास में प्रस्तुति देते कलाकार।