पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेहतर अध्ययन अध्यापन के िलए होगा मंथन

बेहतर अध्ययन-अध्यापन के िलए होगा मंथन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला स्तरीय सम्मेलन 26 से

भास्करन्यूज|ब्यावर

शिक्षकसंघों का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 26 सितंबर से प्रारंभ होगा। दो दिवसीय सम्मेलन में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा होगी। शिक्षक संघ शेखावत के राम निवासी मिश्रा ने बताया कि जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 26 से राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल केसरपुरा में अायोजित होगा।

शिविर में शिक्षक समानीकरण, एकीकरण में अन्य राजस्व ग्राम की स्कूलों को अकारण सम्मिलित करने, पंचायत राज अध्यापकों को वेतन विलंब से देने, इनकी कटौतियां हर 6 माह से जमा करवाने पर आर्थिक नुकसान उठाने, पंचायत राज अध्यापकों को जो एकीकरण में मर्ज हुए उनका विकल्प पत्रों के माध्यम से सेटअप परिवर्तन करने, कक्षा 1 से 8 तक सभी को पास करने पर केंद्र सरकार से पुन विचार करने, वाणिज्य स्नातक को वरिष्ठ अध्यापक सामाजिक विज्ञान के लिए पात्र मानने, शिक्षक स्थानांतरण के नियम बनाने, शिक्षक स्थानांतरण की तरह प्रबोधकों के स्थानांतरण किए जाने, गंभीर रोगी के चिकित्सा बिल भुगतान में सरलता करने, शैक्षिक उन्नयन और गुणवत्ता सुधार आदि बातों पर चर्चा की जाएगी। सम्मलेन में भाग लेने के लिए जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद सांखला प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ के नेतृत्व में चांगगेट से 26 सितंबर को शिक्षक रवाना हाेंगे। इसी प्रकार शिक्षक संघ राष्ट्रीय का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन भी 26 सितंबर से राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक स्कूल में प्रारंभ होगा। दो दिवसीय सम्मेलन के शुभारंभ के मुख्य अतिथि सांसद हरिओम सिंह राठौड़ होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक शंकर सिंह रावत हाेंगे। जिलाध्यक्ष गुरुशरण गोयल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन के मुख्य वक्ता गोरधन लाल पंजाबी होंगे। कार्यक्रम में भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामनारायण तर्क विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में मसूदा पंचायत समिति प्रधान काेयली देवी, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश उपाध्यक्ष रामवतार शर्मा भी शामिल होंगे।