- Hindi News
- अंतर्महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता आज से
अंतर्महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता आज से
ब्यावर|महर्षि दयानंदसरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर द्वारा आयोजित अंतर्महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय में सोमवार से शुरू होगी। आयोजन समिति के जलालुद्दीन ने बताया कि रविवार को पर्यवेक्षक अमित अौर विश्व विद्यालय नोमिनी प्रभाकर दीक्षित की उपस्थिति में प्राचार्य अारएस अग्रवाल द्वारा ड्रा खोला गया, जिसमें सोमवार को पहला मैच विद्या प्रोफेशनल भीलवाडा और आरआई अजमेर के मध्य खेला जाएगा। सोमवार सुबह 10.30 बजे उदघाटन समारोह आयोजित होगा। उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल मुख्य अतिथि होंगेे। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में 14 टीम हिस्सा ले रही हैं।
ब्यावर की टीम हनीकांत जावा की कप्तानी में सोमवार को आर्यन कॉलेज से भिडेगी।