पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 600 मरीजों की जांच

शिविर में 600 मरीजों की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लायंसक्लब ब्यावर यूनिक और कंचन सेवा संस्थान उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्राकृतिक चिकित्सा शिविर रविवार को संपन्न हुआ। सिटी डिस्पेंसरी में अायोजित शिविर में मरीजों की जांच के बाद उपयोगी जानकारी दी गई। संस्थान के डॉ. छैल बिहारी शर्मा ने रविवार को बताया कि 35 से 50 वर्ष की महिलाएं घुटना और कमर दर्द से ज्यादा परेशान रहती हैं। इस दौरान महिलाओं को अधिक से अधिक घरेलू काम करने चाहिए ताकि वे उन्हें शारीरिक परेशानी हो। क्लब सचिव राजेश हेड़ा ने बताया कि रविवार को शिविर में 322 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। क्लब अध्यक्ष सुनील बोहरा ने बताया कि दो दिवसीय शिविर में 600 से अधिक रोगियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

ब्यावर. शिविर में रोगियों को उपचार देती सेवा संस्थान की टीम