पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पशु अस्पताल के चारों तरफ भरा पानी

पशु अस्पताल के चारों तरफ भरा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर. बरसात के बाद पानी से घिरा पशु स्वास्थ्य उप केंद्र जहां अब तक नहीं की गई जल की निकासी।

भास्कर न्यूज | ब्यावर

शहरके छावनी रोड स्थित पशु स्वास्थ्य उपकेंद्र दो महीने से तालाब में तब्दील है। पानी की समुचित निकासी के अभाव में पशु उप स्वास्थ्य केंद्र के चारों तरफ पानी भरा है और गंदगी फैली है। बीमार पशुओं के साथ आने वाले पशुपालक बमुश्किल स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंच पाते हैं। ऐसे में बीमार पशुओं को इलाज तक मयस्सर नहीं हो पा रहा है।

नालाब्लॉक होने के कारण समस्या गंभीर

पशुउपस्वास्थ्य केंद्र में पानी की निकासी का समुचित प्रबंध नहीं होने के कारण परेशानी रही है। पशु उप स्वास्थ्य केंद्र समीप से पानी का एक नाला बना हुआ है। लेकिन लंबे समय से देखरेख और सफाई के अभाव में ये नाला ब्लॉक हो गया। नाले के ब्लॉक होने के कारण सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार से आगे से नाले को पूरा ही बंद कर दिया। जिससे पानी की निकासी बंद हो गई और जलभराव होने लगा। पीछे से आने वाला पानी भी उप स्वास्थ्य केंद्र में ही भर जाता है।

गंदगीसे प्रदूषण फैला संक्रमण का खतरा

पशुउपस्वास्थ्य केंद्र के चारों तरफ फल अौर सब्जी वाले खड़े होते हैं। शाम को जाते जाते ये बची हुई सड़ी सब्जियां और फल उपकेंद्र परिसर में फैंक कर चले जाते हैं। कर्मचारियों की कमी और विभाग की अनदेखी के कारण पशु स्वास्थ्य उप केंद्र को गंदगी से भी निजात नहीं मिल पा रही है। पशु पालन विभाग की बेशकीमती जमीन पर अतिक्रमण के कारण हाल में प्रशासन ने यहां से अतिक्रमण हटवाया। तब पशुपालन विभाग ने आश्वासन दिया की जल्द ही स्वास्थ्य उप केंद्र के चारों और चाहर दीवारी बनाई जाएगी। लेकिन अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं होने के कारण यहां कुछ लोगों ने फिर से अतिक्रमण करने का प्रयास शुरू कर दिया।

^उपकेंद्रमें भरे पानी की निकासी नहीं होने के कारण बरसात के पानी का भराव हो जाता है। चाहर दीवारी के लिए भूमि का सीमांकन करवाने के लिए दो सदस्यों की कमेटी बनाई गई है। हाल में वकीलों की हड़ताल के कारण दस्तावेज नहीं मिल पाए। कमेटी सीधा ज्वाइंट डाइरेक्टर को रिपोर्ट कर रही है। जल्द ही उप केंद्र की चाहर दीवारी का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। पानी की निकासी का प्रबंध भी किया जाएगा। डॉ.विश्वास कुमार, प्रभारीपशु स्वास्थ्य केंद्र