पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुत्ते का आतंक, 6 मासूमों समेत 8 को काटा

कुत्ते का आतंक, 6 मासूमों समेत 8 को काटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके समीप तीन गांवों में शनिवार शाम एक आवारा कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। कुत्ते ने एक के बाद एक 6 मासूमों समेत 8 जनों को काट खाया। सभी पीड़ितों को राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में एआरवी लगाकर सबको छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम रामगढ़ में अचानक एक कुत्तों ग्रामीणों को काटने लगा। कुत्ते के हमले से जख्मी रामगढ़ निवासी सोहनी (45), सानिया (12), बिस्मिल्ला (7), शैलपुरा निवासी रहमत (11), समीर (5), जाकिर (10), अमरपुरा निवासी सुभान (30) और राजेश (12) जख्मी हो गए। जिन्हें राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें एंटी रेबीज दी गई।