- Hindi News
- मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवउ सो दशरथ अजिर बिहारी...
मंगल भवन अमंगल हारी, द्रवउ सो दशरथ अजिर बिहारी...
ब्यावर| श्रीरामकृष्ण सत्संग मंडल के तत्वावधान में शनिवार रात राधा-कुंज गार्डन में श्री सुंदरकांड पारायण यज्ञ हुआ। शहर में चौथी बार हुए आयोजन में 2100 आसनों पर विराजकर श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम का गुणगान किया। संयोजक कैलाश मूंदड़ा ने बताया कि अहमदाबाद से आए अश्विनी कुमार पाठक ने श्री रामचरितमानस के पंचम सोपान का 5380वां संकल्प ब्यावर में पूरा किया। पाठक ने भक्ति भरे अनूठे अंदाज और लय के साथ सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति दी। करीब डेढ़ घंटे चले सुंदरकांड पाठ में आसन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।