पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 72 प्रतिभाओं का सम्मान

72 प्रतिभाओं का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावणाराजपूत विकास समिति दस गांव की ओर से समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह रविवार को हुआ। सुमेल, ब्यावर खास, रहमानगढ़, सरगांव, खरवा, गोला, रावणिया मेवाडिय़ा, बाबरा के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर समाज में शिक्षा एवं सामाजिक सुधार को लेकर निर्णय लिए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजमेर जिलाध्यक्ष शंकर सिंह राठौड़ थे। कार्यक्रम में अमर सिंह सोलंकी, कमल किशोर हाडा, भरत सिंह, गणेश सिंह, श्रवण सिंह, शिवराज सिंह सोलंकी, नारायण सिंह, मंगल सिंह, राम सिंह, मूल सिंह, देव सिंह, गोपाल सिंह जोधपुर भी बतौर अतिथि उपस्थित थे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बाल विवाह, मृत्यु भोज जैसे कुरीतियों को मिटाने का आह्वान किया। समाज के 72 प्रतिभावान विद्यार्थियों को शील्ड, प्रशंसा-पत्र मोमेंटों भेंट किया गया। ब्यावर खास के सोहन सिंह गहलोत एवं बाबरा के हीरा सिंह भाटी ने 10वीं 12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को सिल्वर मैडल 1100 रुपए नकद पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन श्याम सिंह चौहान ने किया। अंत में कल्याण सिंह, भैरू सिंह, गोपाल सिंह, राम सिंह, गणपत सिंह, लक्ष्मण सिंह, गौरू सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।

ब्यावर. रावणाराजपूत महासभा के समारोह के सम्मान समारोह में स्मृति चिह्न के साथ प्रतिभाएं।