- Hindi News
- धूमधाम से मनाएंगे बजरबट्टू बाबा की जयंती
धूमधाम से मनाएंगे बजरबट्टू बाबा की जयंती
ब्यावर | ब्रह्मलीनमहंत गणेश गिरी महाराज (बजरबट्टू बाबा) की 102वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। 3 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे भजन संध्या तथा अगले दिन 4 अक्टूबर को भंडारा होगा। महंत फतेहगिरी महाराज ने बताया कि शोभायात्रा सुबह 8 बजे बजरबट्टू मंदिर से प्रारंभ होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महंत द्वारका गिरी, अशोक गिरी, किशन गिरी, गोपाल गिरी, द्वारका गिरी, विहिप के नितेश गोयल, सुरेश वैष्णव, डूंगर सांखला, रमेश शर्मा, दिलीप सिंह, त्रिलोक शर्मा, पार्षद अनिता शर्मा, अमरचंद कुमावत, ओमप्रकाश शर्मा, हेमंत कुमावत, जसवंत सिंह, लक्की मकवाना, दीपक ओझा, विजय सिंह, रामकृष्ण सत्संग मंडल के रमेश शर्मा, अमरचंद कुमावत, लोकेश श्रीवास्तव, लेखराज, मुकेश, बूंटा सिंह, गौरव, राकेश, अमित को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई।
मंहत गणेश गिरी महाराज।