पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएलजी मीटिंग में शांति व्यवस्था पर चर्चा

सीएलजी मीटिंग में शांति व्यवस्था पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर|आने वालेत्योंहारों के सीजन को लेकर स्थानीय सिटी थाना परिसर में शुक्रवार को सीएलजी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कानून और शांति व्यवस्था के साथ ही सफाई अतिक्रमण का मुद्दा छाया रहा। उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुलिस उपाधीक्षक घनश्याम शर्मा, सिटी थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह नेगी, सीएलजी कनवीनर रमेश यादव, महेंद्र दीप बजाज, गोविंद शर्मा, चुन्नू मेवाड़ा अादि मौजूद थे। प्रशासन ने सीएलजी मेंबरों से नवरात्र, दहशरा, ईद और दीपावली पर शहर में अमन चैन बनाए रखने और कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए चर्चा की। बैठक में सीएलजी मेंबरों ने शहर में बढ़ रही चोरियों और अपराधिक गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस जाब्ते की कमी पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत जताई।