पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले दिन 300 का भामाशाह नामांकन

पहले दिन 300 का भामाशाह नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| शहरके वार्ड संख्या 13 के नागरिकों के लिए सुभाष उद्यान स्थित राठी पवेलियन में शिविर प्रभारी अधिकारी एसडीओ भगवती प्रसाद आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशन में शुक्रवार को शिविर शुरू हुआ। शिविर शनिवार को भी जारी रहेगा। शिविर के पहले दिन वार्डवासियों को लाभांवित कराने के लिए राजस्व विभागीय, नगर परिषद, महिला बाल विकास, सामाजिक न्याय अधिकारिता, चिकित्सा स्वास्थ्य सहित अन्य विभागीय टीमों के साथ स्वयंसेवक राजेश गहलोत पप्पू पहलवान तथा पीएनबी कम्प्यूटर दल द्वारा सहयोग किया जा रहा है। शिविर में पहले दिन 31 आधार कार्ड, महिला मुखियाओं समेत 300 सदस्यों का भामाशाह नामांकन और पीएनबी टीम द्वारा जरूरतमंद 125 महिला मुखियाओं के बचत खाते खोले गए।