अस्पताल का लेबर रूम हुआ संक्रमणमुक्त
ब्यावर|उपखंड केराजकीय अमृतकौर अस्पताल में अब प्रसूताओं को अब संक्रमण रहित वातावरण के साथ उच्च स्तरीय सुविधाएं मिल सकेगी। लेबर रूम के स्वाब की जांच नेगेटिव आने के साथ ही अस्पताल प्रबंधन ने लेबर रूम में सुरक्षित प्रसव करवाने की कवायद प्रारंभ कर दी। अस्पताल प्रबंधन ने संक्रमण की संभावना से बचने के लिए लेबर रूम तक आम परिजनों के प्रवेश को रोकने के मकसद से चेनल गेट की ओर से लेबर रूम का रास्ता बनाने की कवायद शुरू कर दी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अगले सप्ताह से अस्थाई लेबर रूम को मुख्य लेबर रूम में शिफ्ट कर दिया जाएगा। मुख्य लेबर रूम में प्रसूता के साथ ही नवजात को ज्यादा सुरक्षित और संक्रमण मुक्त माहौल मिल सकेगा।
गौरतलब है कि अजमेर मेडिकल कॉलेज के बाद जिले में सबसे ज्यादा प्रसव करवाने वाले राजकीय अमृतकौर अस्पताल में पिछले चार महीनों से अस्थायी लेबर रूम में प्रसव करवाने से ना सिर्फ प्रसूता बल्कि नवजात की जान को भी संक्रमण का खतरा बन हुआ रहता है।
भास्कर ने उठाया था मुद्दा…
अमृतकौरअस्पताल में प्रसूताओं नवजात को संक्रमण संबंधित खतरे की गंभीरता को देखते हुए भास्कर ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। इलाज में बरती जा रही लापरवाही के मामले में भास्कर ने लगातार मुहिम चलाकर अव्यवस्थाओं खामियों को उजागर किया। पिछले एक महीने से भास्कर ने लगातार अस्पताल और प्रसूताओं को होने वाली परेशानियाें को उजागर किया। जिस पर अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और बारिकी से मुख्य लेबर रूम को फ्यूमिगेट करवाया गया। आखिर लेबर रूम को संक्रमण मुक्त करने की प्रक्रिया के बाद आई रिपोर्ट में लेबर रूम की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर अस्पताल प्रबंधन ने राहत की सांस ली।
^मुख्य लेबर रूम के स्वाब की जांच रिपोर्ट गई। रिपोर्ट में संक्रमण से मुक्त होने की पुष्टि हो गई। मुख्य लेबर रूम के बाहर थोड़े से कंस्ट्रक्शन के बाद लेबर रूम को प्रसव के लिए खोल दिया जाएगा। डॉ.केके चौहान, डिप्टीकंट्रोलर, अमृतकौर अस्पताल, ब्यावर
इंपेक्ट
भास्कर
राजकीय अमृतकौर अस्पताल का मुख्य लेबर रूम। (फाइल फोटो)