पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिन में भी चुभने लगी ठंड

दिन में भी चुभने लगी ठंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर|शहर मेंपिछले दो दिनों से दिन में भी ठंड अपना असर दिखाने लगी है। उत्तर-पूर्व से रही शीतलहर के कारण दिन में तेज धूप के बावजूद ठंडी हवा चुभ रही है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है फिर ठंड और बढ़ने की संभावना है। कुछ ही दिनों पहले तक तो लोगों को दिन में गर्मी सता रही थी, और रात होते ही ठंड का अहसास सताने लगता। सुबह 10 बजे तक लोगों को सूरज की गर्मी परेशान करने लगती। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी तक हवाओं की रफ्तार 5 से 7 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही थी, लेकिन दो दिनों से इसकी रफ्तार 10 किमी प्रतिघंटा तक हो गई।