- Hindi News
- ‘स्वच्छ रहेंगे, स्वच्छ रखेंगे कॉलेज विद्यार्थी’
‘स्वच्छ रहेंगे, स्वच्छ रखेंगे कॉलेज विद्यार्थी’
सरकारीऔर प्राइवेट कॉलेजों के विद्यार्थी शहर के सार्वजनिक स्थानों की सफाई में सहयोग देंगे। यह सहयोग एक-दो दिन का नहीं, बल्कि लंबे समय तक रहेगा। कॉलेज आयुक्तालय ने हाल ही प्राइवेट सरकारी कॉलेज में एनएसएस से जुड़े विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। इसमें विद्यार्थी जुड़कर इच्छानुसार सार्वजनिक स्थानों को गोद लेकर या जिम्मेदारी उठाते हुए हर महीने सफाई में सहयोग करेंगे। इस अभियान में केवल सरकारी ही नहीं, प्राइवेट कॉलेज की छात्र-छात्राएं भी सहयोग देंगे। अभियान में सहयोग देते हुए सुविधानुसार महीने में एक बार स्वच्छता संदेश देंगे।
गोदलेकर स्वच्छ करेंगे सार्वजनिक स्थान
राजस्थानयुवा बोर्ड द्वारा स्वच्छ भारत अभियान की परिकल्पना के लक्ष्य को प्राप्त करने एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला युवा बोर्ड द्वारा स्वच्छ रहेंगे, स्वच्छ रखेंगे जागरूकता कार्यक्रम लागू हुआ है। इसके तहत एनएसएस स्वयं सेवकों द्वारा सार्वजनिक स्थान गोद भी लेंगे।
ब्यावर. बसस्टैंड पर स्वच्छ रहेंगे, स्वच्छ रखेंगे अभियान के तहत श्रमदान करती छात्राएं।
रोडवेज डिपो कार्यशाला में छात्र-छात्राओं के बीच झाडू लगाकर सफाई का संदेश देते उपखंड अधिकारी भगवती प्रसाद।