नए एसडीएम दफ्तर के लिए 1.99 करोड़ मंजूर
ब्यावरशहर का बरसों पुराना उपखंड कार्यालय और उपपंजीयन कार्यालय अब बहुत जल्द नई बिल्डिंग में नजर आएगा। राज्य सरकार ने नए उपखंड कार्यालय और उपपंजीयन कार्यालय के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करते हुए वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। इसमें नए उपखंड कार्यालय के लिए 1.99 करोड़ और उपपंजीयन कार्यालय के लिए 70 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। इस स्वीकृति के साथ ही दोनों बिल्डिंग के निर्माण को लेकर पीडब्लूडी की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार से मिले निर्देश के अनुसार पीडब्लूडी को इन दोनों बिल्डिंग का निर्माण 1 साल के भीतर पूरा करा कर विभाग के सुपुर्द करना होगा।
5 बीघा में होगा दोनों दफ्तर का फैलाव
पीडब्लूडीके एईएन मदन सिंह रावत के अनुसार दोनों कार्यालय का निर्माण 5 बीघा भूमि पर होगा। इसमें 3 बीघा भूमि पर उपखंड कार्यालय और 2 बीघा पर उपपंजीयन कार्यालय का निर्माण होगा। दोनों बिल्डिंग का निर्माण आधुनिक तरीके से कराया जाएगा। उपखंड कार्यलय की बिल्डिंग डबल स्टोरेज बनेंगी।
भीलवाड़ाकी टीम ने किया भूमि का सर्वे : उपपंजीयनकार्यालय की बिल्डिंग निर्माण के लिए पीडब्लूडी ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। वहीं दोनों कार्यालय की भूमि की लेवलिंग की जांच करने के लिए मंगलवार को भीलवाड़ा की एक टीम ने मौके पर नापजोख करके सर्वे करने का काम भी पूरा कर लिया।
^ब्यावर शहर के नए उपखंड कार्यालय और सब रजिस्ट्रार कार्यालय के लिए राज्य सरकार ने बजट स्वीकृत कर दिया है। विभाग ने निर्माण की कार्रवाई भी शुरु कर दी है। सर्वे पूरा होने के साथ ही टेंडर निकाल कर काम चालू करा दिया जाएगा। मदनसिंह रावत, एईएन,पीडब्लूडी
उदयपुर रोड बाईपास के पास निर्माण स्थल पर लेवलिंग जांच करती टीम।