विषाक्त सेवन से युवती की माैत
ब्यावर|सदर थानाक्षेत्र के गांव गेनारामपुरा निवासी एक युवती ने सोमवार देर रात अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिस कारण परिजनों ने उसे राजकीय अमृतकौर अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। सदर थाना पुलिस के अनुसार गेनारामपुरा निवासी सलमा(17) पुत्री मिठू को सोमवार देर रात अचेतावस्था में अमृतकौर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां परिजनों ने बताया कि सलमा ने गलती से कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान सलमा की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।