पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देशी कट्टे समेत युवक गिरफ्तार

देशी कट्टे समेत युवक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| सिटीथाना पुलिस ने सोमवार रात गश्त के दौरान एक युवक को देशी कट्टे समेत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार सोमवार रात एसआई जितेंद्र सिंह, शंकर और महेंद्र गश्त के दौरान अजगर बाबा के थान पहुंचे। वहां पुलिस को देखकर एक युवक छिपने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने पीछ़ा कर फतेहपुरिया निवासी सुरेश (32) पुत्र पूनम सिंह को पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से बारह बोर का एक देशी कट्‌टा मिला। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसने एक महीने पहले किसी युवक से खरीदा था। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी।