पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इलाज में लापरवाही का आरोप

इलाज में लापरवाही का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समीपवर्तीगांव गिरी निवासी एक महिला ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंगलवार को उपखंड अधिकारी को शिकायत दी। जानकारी के अनुसार गिरी निवासी जुबैदा ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी को लिखित में शिकायत दी कि उसे पाइल्स की शिकायत होने पर उसने डॉ. सीएल भाटी को दिखाया। जिन्होंने उसे भर्ती कर लिया और मंगलवार काे ऑपरेशन के लिए कहा। उसका आरोप है कि डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया लेकिन ऑपरेशन नहीं किया। उसका आरोप है कि डॉक्टर को घर जाकर रिश्वत नहीं दी इसलिए उसका ऑपरेशन नहीं किया गया। वहीं इस संबंध में डॉक्टर ने बताया कि पहले ऑपरेशन के दौरान समय ज्यादा लग गया इसलिए महिला को शाम का समय दिया गया।

^इस संबंध में लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है। डॉक्टर भाटी पहले से ऑपरेशन थिएटर में एक ऑपरेशन कर रहे थे। उसमे ज्यादा समय लग गया। इस कारण महिला को शाम को ऑपरेशन करने के लिए कहा गया।

-डॉ.प्रमोद पोरवाल, पीएमओ,अमृतकौर अस्पताल।

ब्यावर. उपखंडअधिकार आवास के बाहर पीड़िता और परिजन।