भामाशाह शिविर में उमड़े ग्रामीण
ब्यावर| जवाजापंचायत समिति की काबरा पंचायत में भामाशाह नामांकन का तीन दिवसीय शिविर मंगलवार को समाप्त हो गया। शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार नरेंद्र सिंह पंवार के अनुसार इन तीन दिनों में शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में 1143 भामाशाह नामांकन, 260 आधार कार्ड और 110 बैंक खाते के आवेदन जमा हुए। इस अवसर पर सरपंच भैरु सिंह, गिरदावर हाम सिंह पंवार बाबू सिंह चौहान, ग्रामीण रामसिंह और सुरेंद्र सिंह का विशेष सहयोग रहा।