पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानव अधिकार दिवस पर कार्यक्रम आज

मानव अधिकार दिवस पर कार्यक्रम आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| मानवाधिकारसुरक्षा समिति की ओर से मानव अधिकार दिवस पर बुधवार को डूंगरी रोड स्थित गायत्री स्कूल कार्यशाला होगी। विजय वर्मा ने बताया कि इसमें मानव अधिकार के बारे में बच्चों स्टॉफ द्वारा चर्चा की जाएगी।

बैडमिंटनमें दिखााई प्रतिभा

ब्यावर|श्री वद्र्धमानकन्या महाविद्यालय में मंगलवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता प्रभारी मंजू सांड, संजय दगदी एवं कल्पना सोलंकी के निर्देशन में हुई। प्रतियोगिता के निर्णायक अश्वादित्य आर्य एवं निकिता शर्मा थे। खेल संयोजक अनूप आर्य ने बताया कि बैडमिंटन सिंगल में योगिता, हर्षा भोजवानी रविना ढाका तृतीय रही। बैडमिंटन डबल में रविना ढाका, पूनम शर्मा प्रथम, दिव्या चौहान नगमा खान द्वितीय तथा विनिता कुमावत सोनू नागर तृतीय रही।

सोनियाका जन्मदिन मनाया

ब्यावर|शहर जिलाकांग्रेस सेवादल अनुसूचित जाति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्षता सोनिया गांधी का जन्म दिन मनाया। मुख्य अतिथि पार्षद विजेंद्र प्राजपति थे। कार्यक्रम में सेवादल मुख्य संगठक सोहन मेवाड़ा, जिलाध्यक्ष मेघराज बोहरा, राधिका शर्मा, खेमचंद चौरोटिया, प्रवीण मोयल, रामलाल लक्खन, रामलाल खोरवाल, नरेंद्र पिडियार, मुकेश सेन समेत अनेक सदस्रू मौजूद थे।

वार्षिकोत्सवकी तैयारी शुरू

ब्यावर|सनातन धर्मराजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ की ओर से वार्षिकोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। पूर्व महासचिव दुष्यंत सिंह रावत ने बताया कि रवि टांक, अभिषेक जैदिया, तनय कपूर, दीपक चंदेल ने कार्यक्रमों में भाग लेने का निवेदन किया।