पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईकोर्ट के आदेश पर 11 अभ्यर्थियों को मिली नियुक्ति

हाईकोर्ट के आदेश पर 11 अभ्यर्थियों को मिली नियुक्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| नगरपरिषद में सफाईकर्मी भर्ती के तहत पिछले बोर्ड के दौरान मेरिट सूची में चयन के बावजूद वंचित 11 अभ्यर्थियों की नौकरी की आस आखिर पूरी हुई। हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर परिषद प्रशासन द्वारा पूर्व वंचित शहर से बाहर निवास करने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी गई हैं। नगर परिषद में मंगलवार को विधायक शंकर सिंह रावत सभापति बबीता चौहान ने आदेश की पालना करते हुए वंचित 11 अभ्यर्थियों नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर आयुक्त मुरारीलाल वर्मा, उपसभापति सुनील मूंदड़ा, चैनसुख हेड़ा, पार्षद रविंद्र जॉय, मोतीसिंह सांखला, विनोद खाटवा समेत अन्य पार्षदों की मौजूद में संयुक्त रूप से नियुक्ति-पत्र थमाए गए।