पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बौद्धिक प्रयोगों से समझें गणित

बौद्धिक प्रयोगों से समझें गणित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सनातनधर्म राजकीय महाविद्यालय के सेमीनार हॉल में युवा विकास केंद्र एवं सेंटर फॉर एक्सीलेंस के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को प्रसार भाषण हुआ। भौतिक शास्त्र के वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. नारायणलाल गुप्ता एवं गणित के वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. महेंद्र कुमार गोखरू ने भाषण दिए।

डॉ. गुप्ता ने विद्यार्थियों को किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में मानसिक ढृढ़ता एवं समय की पाबंदी पर विशेष जोर दिया। साथ ही लक्ष्य निर्धारित कर परीक्षा पास करने हेतु प्रेरित किया। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में लक्ष्य निर्धारण जरूरी है।

सफलता के लिए स्वयं प्रेरणा सबसे बड़ा आधार है। विश्व में आज भारतीय विद्यार्थियों एवं तर्क शक्ति को एक उदाहरण के रूप में पेश किया जा रहा है। डॉ. महेंद्र गोखरू ने कहा कि गणित के विभिन्न आयामों का प्रतियोगी परीक्षाओं में महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने केलक्यूलेटर से दूर रहने की सीख दी। साथ ही वैदिक गणित के जरिए अंकों के बौद्धिक प्रयोग से किसी भी गणितीय आंकड़ों एवं गणना को अत्यंत सरल ढंग से प्रस्तुत किया जा सकता है। कार्यक्रम में उपाचार्य डॉ. आर.एस. अग्रवाल, प्रो. पी.आर. देपाल, प्रो. एल.सी. हेड़ा, डॉ. ए.एस. पंवार, प्रो. आर.सी. चौहान, डॉ. एल.एन. बल्दुआ, प्रो. नरेश कुमार जटिया समेत अनेक व्याख्याता मौजूद थे। अंत में प्राचार्य डॉ. एम.एम. अग्रवाल ने सभी का आभार जताया।