पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘भाईश्री’ की वाणी में बहेगी भागवत सरिता

‘भाईश्री’ की वाणी में बहेगी भागवत सरिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेररोड स्थित नारायण आश्रम परिसर में भगवान विष्णु के अवतारों की क्रमिक विवेचना और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की चर्चा होगी। भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव समिति के तत्वावधान में 11 से 18 दिसम्बर तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय संत रमेश भाई ओझा ‘भाईश्री’ व्यासपीठ पर विराजकर सुमधुरवाणी में भागवत महापुराण की अमृत वर्षा करेंगे।

आयोजक माणकचंद जिंदल ने बताया कि ब्यावर में अजमेर रोड स्थित नारायण आश्रम में दोपहर 2.30 से शाम 6.30 बजे तक होगी। गुजरात से ब्यावर पहुंचे संत के शिष्य विमल भाई ने बताया कि कार्यक्रम देश के अलग-अलग राज्य से श्रोता ब्यावर पहुंचेंगे। इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है। रमेश बंसल ने बताया कि कथा स्थल पर वाटरपू्रफ डोम बनाया गया है, इसमें करीब 15 हजार श्रोताओं के लिए बैठक व्यवस्था रखी गई है। बुजुर्गों के लिए सोफे कुर्सियां लगवाई गई हैं। इसके अलावा महिला-पुरुष अलग-अलग एंट्री बैठक व्यवस्था तथा निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही सभी संयोजक भी वॉकी-टॉकी के जरिए संपर्क में रहेंगे। कार्यक्रम से पूर्व मंगलवार को बैठक आयोजित कर अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। शोभायात्रा संयोजक कमल मुरारका, नितेश गोयल, कलश यात्रा संयोजक सुमित्रा जैथलिया, संगीता गर्ग, संतोष अग्रवाल, शिल्पा गर्ग, समता गोयल, नेहा जिंदल, झांकी संयोजक पंडित मुकुंदशरण दाधीच, सुखदेव मित्तल, मंच संचालन रमेश बंसल, डॉ. राधेश्याम डाणी, संत आवास आलोक गुप्ता, संदीप जैन, अतिथि आवास संयोजक संजय गर्ग, टीकमचंद गोयल, सुमित सारस्वत, रामप्रसाद कुमावत, महेंद्र सलेमाबादी, सुशील गर्ग, मिलन बुद्धिया, आशीष गोयल, महेश हेड़ा, रमेश शर्मा, सुरेश शर्मा, डॉ. विवेक शर्मा को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा दादी परिवार न्यास, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दुर्गा पूजा महोत्सव समिति, भैरव भक्त मंडल, गौ सेवा मंडल, जीण माता सेवा संघ, प्रभात फेरी परिवार भी आयोजन में सहयोग देंगे।

रोजाना सजेगा ठाकुरजी का आकर्षक दरबार

ब्यावर. अजमेररोड स्थित नारायण आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा को लेकर पोस्टर विमोचन करते समिति सदस्य।

कमल जिंदल के मुताबिक पांडाल में रोजाना अलग-अलग शृंगार करके ठाकुरजी का आकर्षक दरबार सजाया जाएगा। प्रतिदिन व्यासपीठ पर भागवत पोथी का पूजन-आरती होगी। इसक