अवैध निर्माण पर अब ‘सीज’ का अंकुश
ब्यावर. शहरमें अतिक्रमण हटाने की मांग करते पार्षद।
सरकारी जमीन पर हुआ अतिक्रमण।
ब्यावर|अब यदिशहर में नगर परिषद की बिना स्वीकृति या अवैध रूप से निर्माण होता हुआ पाया गया तो सूचना मिलने के साथ ही नगर परिषद प्रशासन सबसे पहले उस निर्माणस्थल को सीज करने की कार्रवाई करेगा। इसके अलावा प्रशासन ने अब तक नियमविरुद्ध हुए निर्माण को सूचीबद्द कर कार्रवाई करने का भी निर्णय लिया है। इसकी अनुपालना में बुधवार से ही परिषद प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी।
मौकेदेखे, बनाई सूची : आयुक्तमुरारीलाल वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को नगर परिषद की टीम ने अवैध बिना स्वीकृति वाले निर्माणस्थलों की सूची तैयार करने के मकसद से शहर में दौरा कर आधा दर्जन निर्माण स्थलों को सूचीबद्द किया। इसमें मिशन ग्राउंड के सामने स्थित निर्माणाधीन दुकानें, पुरानी मसूदा रोड पर निर्माणाधीन भवन, आरटीओ कार्यालय के पीछे निर्माणाधीन भवन और मसूदा रोड पर मौका-मुआयना किया गया।
मौकेपर ही मालिक को किया पाबंद : मिशनग्राउंड के सामने निर्माणाधीन दुकानों के संबंध में अधिकारियों ने परिषद की स्वीकृति और अन्य दस्तावेज मांगे। मगर मौके पर मौजूद दुकान मालिक का पुत्र इस संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इससे पहले उसने जमीन अपनी होने की बात कहते हुए परिषद आयुक्त को मनचाहा निर्माण करने की बात कही। इस पर आयुक्त ने गंभीरता जताते हुए युवक को नियमानुसार निर्माण करने की हिदायत दी और जांच होने तक निर्माण नहीं करने के लिए पाबंद भी किया। पुरानी मसूदा रोड स्थित पारस कॉलोनी के समीप फैसिलिटी जमीन पर अतिक्रमण करने और सार्वजनिक रास्ते को अवीुद्ध करने की शिकायत पर आयुक्त मौके पर पहुंचे। मगर मौका-निरीक्षण बाद उन्होंने जमीन मालिक से संबंधित दस्तावेज पेश करने के लिए पाबंद करते हुए जांच बाद ही इस मामले में कार्रवाई का निर्णय लिया।
आबादीक्षेत्र से अन्यत्र हटे फैक्ट्री : आबादीक्षेत्र में कॉटन फैक्ट्री संचालित होने से क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका को ध्यान में रखते हुए परिषद के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने फैक्ट्री संचालक के परिजन को पाबंद किया। उन्होंने आबादी क्षेत्र से फैक्ट्री को शिफ्ट करने की सलाह भी दी। टीम जब परिवहन विभाग कार्यालय के पिछवाड़े पहुंची तो वहां निर्माण कार्य चालू मिला। अधिकारियों को देखते हुए निर्माणस्थल से श्रमि