पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छावनी में उर्स मुबारक 17 से

छावनी में उर्स मुबारक 17 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुलशनेमुस्तफ दरगाह समिति की बैठक मंगलवार रात अध्यक्ष गुलाम चिश्ती की अध्यक्षता में हुई। इसमें हजरत भोले सैय्यद बादशाह बाबा उर्स मुबारक की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उर्स मुबाकर 17 से 19 दिसम्बर तक मनाया जाएगा।

प्रचार मंत्री इकबाल मुसानी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 17 दिसम्बर को झंडा चादर के साथ उर्स मेला शुरू होगा रात्रि में मिलाद शरीफ होगी। अगले दिन 18 दिसम्बर को कव्वाल निसार अहसान चित्तौड़ वाले कव्वाल अनवर कमरानी जोधपुर वालों द्वारा सुफियानी कलाम के साथ कव्वाली का प्रोग्राम होगा। 19 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे कुल की रस्म अदा की जाएगी। लंगर वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। उर्स को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। सभा में उपाध्यक्ष फारूख पहलवान, संरक्षक शब्बीर अहमद पावणा, सचिव मोहम्मद फारूख खान लोदी, सलीम पठान, सहसचिव पप्पू पहलवान, सहकोषाध्यक्ष कमरूद्दीन कुरैशी, इकबाल कुरैशी, कासिफ रंगरेज, इम्तिहाज अली समेत अनेक सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।