जनप्रतिनिधियों का किया अभिनंदन
ब्यावर| शहरकी सरकार में शामिल हुए नवनिर्वाचित पार्षदों के अभिनंदन का दौर अब भी जारी है। बुधवार को बालाजी विकास समिति की ओर से निर्वाचित पार्षदों का सूरजपोल गेट बालाजी की बगीची स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में और चौधरी कॉलोनी विकास समिति की ओर से अभिनंदन किया गया। इस दौरान सभापति पार्षदों ने भी आमजन की भावनाओं के अनुरूप एकजुट होकर शहर विकास का आश्वासन दिया।
महंत उम्मेद शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सभापति बबीता चौहान, पार्षद ईश्वर तंवर, शशि सोलंकी, मोतीसिंह सांखल, अंगद अजमेरा अर्चना जैन अन्य पार्षद शामिल हुए। महंत शर्मा की ओर से स्मृति चिह्न धार्मिक पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया। सभापति ने सभी पार्षदों के साथ एकजुट होकर शहर विकास में काम करने का भरोसा दिलाया। अभिनंदन करने वालों में विकास समिति के हेमंत भाटी, हितेंद्र यादव, रामपाल, दिनेश शर्मा, राकेश भंडारी, विजय तंवर, छोटूलाल सोनी, दीप्ति शर्मा दिव्या शर्मा आदि मौजूद थे। इधर चौधरी कॉलानी विकास समिति के तत्वावधान में वार्ड 38 के क्षेत्रवासियों द्वारा सभापति बबीता चौहान, उपसभापति सुनिल मूंदड़ा, वार्ड पार्षद सीता देवी, पार्षद सोहन मेघवाल, ईश्वर तंवर, मनोज बाबेल, नरेश कनोजिया, पूर्व पार्षद भूपेंद्र तोमर आदि का अभिनंदन किया गया कार्यक्रम का संचालन समिति सचिव सुनील वशिष्ठ ने किया। मौके पर समिति अध्यक्ष अर्जुन सिंह चौहान, राजेंद्र चौधरी, सुभाष त्रिपाठी, शंकरलाल चौधरी, दशरथ चौहान, अमित, बाबूलाल चौधरी, विजय खत्री, रमेश त्रिपाठी अनिल वशिष्ठ आदि लोग मौजूद थे।
ब्यावर. कार्यक्रममें मंचासीन अतिथि।