पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चांदी चमकाने के नाम पर ठगी करते युवक गिरफ्तार

चांदी चमकाने के नाम पर ठगी करते युवक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| शहरकी एक जागरूक महिलाओं ने चांदी चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। लोहार कॉलोनी में बुधवार दोपहर दो युवक दीपक(22) और गुलशन(19) पहुंचे और महिलाओं को बर्तन चमकाने का पाउडर बेचने लगे। युवकों ने पहले बर्तन चमकाए फिर आभूषण चमकाने का लालच दिया। हंसला देवी ने चांदी की 250 ग्राम की पायजेब और 300 ग्राम के कड़े चमकाने के लिए दिए। युवकों ने चालाकी से पाउडर घिसते हुए आभूषण से चांदी गला कर पानी में घोल दी। महिला ने पायजेब और कड़े बाहर निकाले तो वे मात्र 50 ग्राम रह गए। इस पर महिला ने दोनों युवको को पकड़ने का प्रयास किया तो दोनों युवक भागने लगे। इस दौरान युवक एक गर्भवती महिला से टकरा कर गिर गए। लोगों ने दोनों युवकों की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।