पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करोड़ों का अवैध वायदा कारोबार पकड़ा

करोड़ों का अवैध वायदा कारोबार पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटीथाना पुलिस ने बुधवार रात चांगगेट के समीप दबिश देकर अवैध वायदा कारोबार का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से मिले दस्तावेजों के आधार पर 3 करोड़ से ज्यादा के लेनदेन का खुलासा हुआ। आरोपी के कब्जे से 2 लाख से ज्यादा की नकदी भी जब्त की गई।

सिटी थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शरद कॉम्पलेक्स स्थित एक दुकान पर दबिश देकर 3 करोड़ 20 लाख 3 हजार 159 रुपए का अवैध वायदा कारोबार का खुलासा करते हुए आरोपी कॉलेज रोड बोहरा कॉलोनी निवासी कमल किशोर(30) पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने मौके पर 2 लाख 60 हजार रुपए भी जब्त किए। आरोपी पर बिना लाइसेंस अवैध स्लेश का कारोबार करने की धारा 15,20,21 फॉरवर्ड कॉन्ट्रेक्ट रग्युलेट 1952 के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से मोबाइल, कम्प्यूटर, टीवी, सौदा पर्ची और नगद राशि जब्त किया।

क्याहै वायदा कारोबार : दरअसलकिसी व्यक्ति द्वारा बिना लाइसेंस किसी वस्तु का अग्रिम सौदा जैसे सोना, चांदी, नेचर गैस, क्रुड ऑयल, कॉपर के दामों पर अवैध रूप से रुपया लगाना। जिसमें इन माल का कोई लेनदेन नहीं होता लेकिन इनके भाव के अनुरूप नकद राशि का स्लेश लाभ प्राप्त किया जाता है। इसमें सारा कारोबार सिर्फ बोली लगाने वाले और खाईवाल के वायदे के अनुसार होता है।

ब्यावर. पुलिसगिरफ्त में आरोपी।