पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजयुमो ने बनाई रैली के लिए रणनीति

भाजयुमो ने बनाई रैली के लिए रणनीति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर|भारतीय जनतायुवा मोर्चा मंडल पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को युवा मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष रामावतार लाटा नगर अध्यक्ष अविनाश गर्ग की अध्यक्षता में पाली बाजार स्थित मोर्चा कार्यालय में संपन्न हुई। युवा मोर्चा महामंत्री प्रमोद शर्मा ने बताया कि बैठक में 13 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में जयपुर ले जाने के लिए मोर्चा की रणनीति तय की गई। साथ ही युवा मोर्चा की ओर से रैली में जाने वाली बसों के लिए मोर्चा देहात मंत्री बद्री सामरिया को संयोजक और महामंत्री संदीप जॉय को सह संयोजक बनाया गया।