बिना कनेक्शन हो रहा बिजली का उपभोग
ब्यावर|शहर मेंविद्युत निगम की ओर से बिजली कनेक्शन जारी हुए बिना ही बिजली का उपभोग हो रहा हैे। बुधवार को नगर परिषद आयुक्त की ओर से अवैध निर्माण को लेकर किए गए मौका-मुआयना के दौरान ऐसा ही एक मामला सामने आया। आयुक्त मुरारीलाल वर्मा के नेतृत्व में परिवहन विभाग के कार्यालय पहुंची टीम ने जब समीप ही स्थित निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण किया तो अधिकारियों को मौके पर बिजली के पोल से सटी तान पर लिपटे तार जमीन में जाते दिखाई दिए। जब इस बारे में जानकारी मांगी तो पता चला कि मौक पर हो रहे अवैध निर्माण के साथ संबंधित व्यक्ति की ओर से कुछ दूरी पर ही स्थित बिजली के पोल से सटी तान से तार लपेटकर जमीन में दबा दिए गए। जिसका उपयोग बिना कनेक्शन के बिजली उपभोग कर किया जा रहा है। अधिकारियों ने इस पर गंभीरता जताते हुए संबंधित व्यक्ति को निगम की ओर से कनेक्शन जारी किए बिना विद्युत उपभोग करने को गलत बताते हुए नियमानुसार कनेक्शन लेने की सलाह दी।
जमीन के अंदर से जाते बिजली के तार।
ब्यावर. खंभे से उतारे गए तार।