बालाजी की महिमा गान में झूमे भक्त
सेंदड़ास्थित रामगढ़ बालाजी धाम पर 26वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। फतेहगिरी महाराज ने बताया कि पूर्व संध्या पर भजन संध्या हुई। इसमें जोधपुर के भजन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। भजन गायक संजय पंचारिया ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। महेंद्र सिंह राठौड़ पाली ने बालाजी का महिमा का गुणगान किया।
महाराष्ट्र वापी के महेंद्र स्वामी ने भी प्रस्तुतियां दी। निखिल जैन ने बताया कि भजन संध्या में भजन सम्राट मोईनुद्दीन मनचला ने वीर हनुमान अति बलवाना रामनाम जपियों वे..., हाथ में छोटे लाल लगोतो..., प्रेम की माला जपते-जपते... समेत अनेक भजनों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन ओम महावर निखिल जैन ने किया। कार्यक्रम में राजस्थानी फिल्म कलाकार अरविंद कुमार ने भी शिरकत की और अपनी फिल्म राजू राठौड़ की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चमनचक्षु जुगल राजस्थानी, निर्देशक सुनित कुमावत, जयसिंह राजपुरोहित, विमल चौहान, ओम महावर, निखिल जैन, गौतम हींगड़, दिलीप बिनायकिया, सुरेंद्र कोठारी, रमेश जांगिड़, सांवर गुर्जर, कौशल गर्ग, इंदर गहलोत, राजू भाई, लक्ष्मण खाती, शिवराणा, दीपक शर्मा, राकेश झांकल, विजय शर्मा, नोरत सोलंकी, सुनीता शर्मा, नितिन मुणोत, मूलसिंह राजपुरोहित, बबूल अग्रवाल समेत अनेक सदस्य मौजूद थे।
ब्यावर. सेंदड़ास्थित बालाजी धाम में प्रस्तुति देते मोइनुद्दीन मनचला।