स्कूल का निरीक्षण किया
ब्यावर| राजकीयउच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय में शिक्षा संबलन अभियान के तहत मंगलवार को निरीक्षण किया गया। प्रधानाध्यापक प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी अजमेर डॉ. निरंजन साहू ने व्यवस्थाएं जांची। कक्षा-कक्षों में जाकर गृहकार्य जांच शैक्षणिक स्तर का निरीक्षण किया। शैक्षिक स्तर पोषाहार की जांच की। बच्चों ने भोजन से पूर्व मंत्रोच्चारण किया।