पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव कल से

श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव कल से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| अग्रवालसमाज के तत्त्वावधान में श्री अग्रवाल जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। समाज अध्यक्ष मुकेश अरड़का ने बताया कि जयंती महोत्सव के तहत बुधवार से विविध आयोजन होंगे। कार्यक्रम के तहत आर्ट ऑफ लिविंग की सुमेरू संध्या का आयोजन किया जाएगा।

संयोजक नरेश मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम का समापन 26 सितम्बर किया जाएगा। प्रचार मंत्री नवीन गर्ग ने बताया कि जयंती महोत्सव के तहत विभिन्न समितियां गठित करके संयोजकों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। जयंती संयोजक नरेश मित्तल ने बताया कि बृज का महारास आर्ट ऑफ लिविंग परिवार की सुमेरु संध्या होगी।