पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मरीजों को मिल सकेगी डेंटल चेयर

मरीजों को मिल सकेगी डेंटल चेयर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| राजकीयअमृतकौर अस्पताल में दो साल से परेशान हो रहे डेंटल के मरीजों को अब जल्द ही डेंटल से संबंधित सुविधाएं मिल सकेगी। मरीजों को राहत देने के उद्देश्य से हाल ही में निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट डाइरेक्टर मधु विजयवर्गीय और सीएमएचओ डॉ. गजेंद्र सिंह सिसोदिया ने डेंटल चेयर को शीघ्र मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। मंगलवार को जयपुर से आए टैक्निशियन कुलदीप शर्मा और उनकी टीम देर रात तक डेंटल चेयर की मरम्मत में जुटी रही।

2दिन में मिलेगी पूर्ण सुविधा कुलदीपशर्मा ने बताया कि डेंटल चेयर में मंगलवार को लगभग 80 प्रतिशत कमियां दूर कर दी गई। उन्हाेंने बताया कि मंगलवार को डेंटल चेयर का सक्शन, वैक्यूम, रोटेड डिस्पले, मशीन अप एंड डाउन को ठीक कर दिया गया। चेयर में 20 प्रतिशत कमी डस्टबिन और कार्ड की मरम्मत रह गई है। शर्मा ने बताया कि वे कार्ड लेकर जयपुर स्थित फैक्ट्री ले जा रहे हैं। बुधवार को कार्ड ठीक हो सकेगा। उन्होंने कहा कि गुरुवार तक शहर के मरीजों को डेंटल चेयर की सुविधा मिलने लगेगी।