प्रशासन की राजनैतिक दलों से चर्चा अाज
ब्यावर| नगरपरिषद चुनाव 2014 के लिए स्थानीय स्तर से जुड़े विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से उपखंड प्रशासन बुधवार को चर्चा करेगा।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) भगवती प्रसाद ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी अजमेर के निर्देशानुसार परिषद चुनाव 2014 के लिए स्थानीय स्तर से जुड़े हुए राजनैतिक दलों की बैठक उपखंड कार्यालय परिसर स्थित ऑफिसर्स सभागार में बुधवार सुबह 11 बजे होगी। एसडीएम के अनुसार बैठक में ब्यावर के भारतीय जनता पार्टी, इंडियन कांग्रेस पार्टी, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी ) तथा बहुजन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष सचिव को बुलाया गया है।