प्रगणकों की बैठक आज
ब्यावर| निर्वाचकरजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम ) ब्यावर द्वारा नगर पालिका आम चुनाव 2014 की तैयारी के सिलसिले में परिषद क्षेत्रांतर्गत तैनात प्रगणकों की आवश्यक बैठक बुधवार को दो चरण में उपखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में होगी। संबंधित प्रगणक चुनाव शाखा कार्यालय द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार अपने क्षेत्र में मतदाता सूचियों का भौतिक सत्यापन 16 एवं 17 सितम्बर (बैठक पूर्व) करना सुनिश्चित करेंगे। एसडीएम ने बताया कि शहरी क्षेत्र के प्रगणक क्रमांक 1 से 50 की बैठक दोपहर 2 बजे जबकि 51 से 98 तक के प्रगणकों की बैठक शाम 4 बजे रखी गई है। जिसमें संबंधित प्रगणक आवश्यक रूप से भाग लेंगे।