पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राठी पवेलियन में आज भी रहेगा भामाशाह नामांकन शिविर

राठी पवेलियन में आज भी रहेगा भामाशाह नामांकन शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपरिषद वार्ड संख्या 10 के लिए सुभाष उद्यान स्थित राठी पवेलियन में आयोजित भामाशाह शिविर में दूसरे दिन वार्डवासियों ने बैंक खाता खुलवाने तथा आधार नामांकन कार्ड के साथ भामाशाह नामांकन कार्ड बनवाया।

शिविर प्रभारी अधिकारी एसडीआे भगवती प्रसाद और नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशानुसार संबंधित कर्मचारियों ने वार्डवासियों को शिविर संबंधी विविध गतिविधियों से लाभांवित किया। इनमें राजस्व विभागीय, नगर परिषद, महिला बाल विकास, सामाजिक न्याय अधिकारिता, चिकित्सा सहित अन्य विभागीय टीमों के साथ स्वयंसेवक भी मौजूद थे।

क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए बुधवार को भी शिविर जारी रहेगा। वार्ड पार्षद रामचन्द्र टेलर एवं एसडीआे भगवती प्रसाद ने वार्डवासियों का आह्वान किया कि वे अपने पूरे परिवार के साथ सभी मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर भामाशाह शिविर का फायदा उठाएं।

ब्यावर. शिविर में उमड़े क्षेत्रवासी।

शिविर में महिलाओं की सहायता करती महिला पुलिसकर्मी।