पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति के िलए हर साल कम होने लगेे आवेदक

उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति के िलए हर साल कम होने लगेे आवेदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेजविद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए ‘आर्थिक सहायता’ के रूप में मिलने वाली छात्रवृत्ति के आवेदक साल-दर-साल कम होने लगे हैं। आवेदकों की इस कटौती के पीछे का कारण पुरानी योजनाओं की स्थिरता और नई-नई छात्रवृत्ति योजनाएं लागू होना माना जा रहा है। मामला केंद्र राज्य सरकार द्वारा लागू आर्थिक सहायता स्कीम के तहत मिलने वाली छात्रवृत्तियों का है।

दरअसल, वर्तमान में करीब 1 दर्जन से ज्यादा अलग-अलग स्कीमों के तहत विशेष वर्ग की सहायता के लिए छात्रवृत्ति योजनाएं लागू हैं। किंतु प्रचार-प्रसार का अभाव और योजना के नियमों के चलते विद्यार्थियों का रुझान घटा है। कुछ योजनाओं में पिछले 4-5 सालों में एक भी आवेदन नहीं आया। अब जल्द ही महाविद्यालय की ओर से आगामी दिनाें में आवेदन तिथि बंद की सकती है। ऐसे में छात्र के लिए लागू सरकारी योजनाएं केवल कागजाें में ही सिमट पर रह गई है।

सालोंसे नहीं बढ़ी छात्रवृत्ति दरें

उच्चशिक्षा के तहत सालों पहले लागू स्कीमों की आर्थिक सहायता वहीं की वहीं है। छात्रावास में रहने वाले और अछात्रावासी विद्यार्थियों को अलग-अलग दी जाती है। कई छात्रवृत्ति योजना में आज भी 60 रुपए प्रतिमाह सहायता मिल रही है। स्नातक और स्नातकोत्तर पर मिलने वाली सहायता में सालों से बदलाव नहीं हुआ।

केवलउत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति में बढ़े आवेदक

सामाजिकन्याय एवं अधिकारिता विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय एवं श्रम कल्याण विभाग द्वारा योग्यताधारी विद्यार्थियों को मिलने वाली आर्थिक सहायता में आवेदन बढ़े हैं। विभाग ने पिछले दो साल से ऑनलाइन आवेदन शुरू किए हैं। एससी, एसटी ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को 210 से 300 रुपए प्रतिमाह सहायता मिल रही है।

एकसे ज्यादा योजना में भागीदारी नहीं

छात्रवृत्तिस्कीम के तहत विद्यार्थी एक से ज्यादा स्कीम में भागीदार नहीं बन सकते है। नियमों के मुताबिक विद्यार्थी केवल एक ही स्कीम से जुड़ सकते हैं। पुरानी योजनाओं से मिलने वाली आर्थिक सहायता की दरें काफी कम है। इस वजह से विद्यार्थियों ने नई योजनाओं की ओर रुख कर लिया है।

अबघुमंतू अर्द्धघुमंतू भी बनेंगे दावेदार

इससाल से शिक्षा आयुक्तालय की ओर से कॉलेज शिक्षा के अंतर्गत महाविद्यालय स्तर पर छात्रवृत्तियों में अब घुमंतू अर्द्धघुमंतू जाति के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकेंगे। आयुक्तालय ने इस सा