पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी का आरोपी धरा

चोरी का आरोपी धरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोबाइल शॉप के टूटे ताले, हजारों की चोरी

ब्यावर | सिटीथाना पुलिस ने चाेरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक एलसीडी टीवी बरामद भी की। आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया। गत 5 मई को सेंदडा रोड स्थित निजी कंपनी के कार्यालय में चोरों ने ताले तोड़ कर एक लैपटॉप एलसीडी टीवी समेत अन्य सामान चोरी िकया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की जांच के दौरान मुखबिर की इत्तला पर जवाजा के बिच्छूचौड़ा निवासी जयसिंह (25) पुत्र जमाल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में जयसिंह ने वारदात करना कबूला। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चाेरी गई एलसीडी बरामद कर ली। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

भास्कर न्यूज | ब्यावर

शहरके अजमेर रोड स्थित एक मोबाइल शॉप में सोमवार रात ताले तोड़ कर हजारों रूपए के माल पर हाथ साफ कर लिया। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में शिकायत देकर गश्त बढ़ाने की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार अजमेर रोड स्थित एक मोबाइल दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने दुकान में रखे हजारों के मोबाइल, एसेसरीज और कंप्यूटर और सीपीयू चोरी कर लिए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी।

20दिन में दूसरी बार चोरों का निशाना बनी दुकान : दुकानसंचालक भंवर लाल महावर ने बताया कि गत 6 सितंबर को ही चोरों ने दुकान के ताले तोड़ कर हजारों का माल पार कर लिया। उसने बताया कि उस मामले में भी रिपोर्ट देने के बावजूद पुलिस अभी तक चोरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट सौंप कर क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग उठाई।

आरोपी जयसिंह।

ब्यावर. वारदात के बाद खाली पड़ी दुकान।