पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जाति प्रमाण पत्र को लेकर पटवारी से तकरार

जाति प्रमाण पत्र को लेकर पटवारी से तकरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर. पटवारी के समक्ष विरोध जताते जैन समाज के युवक।

भास्कर न्यूज | ब्यावर

अल्पसंख्यकजाति प्रमाण बनवाने को लेकर मंगलवार को जैन समाज के कुछ लोगों की पटवारी के साथ तकरार हो गई। इसको लेकर उन्होंने तहसीलदार के समक्ष रोष जताकर पटवारी को पाबंद करने की मांग की।

जैन समाज के कुछ युवक राजस्थान अल्पसंख्यक समाज के फार्म भरवाने के लिए तहसील परिसर पहुंचे। उनका आरोप है कि पटवारी लोकेश कुमार अपनी मनमानी करते हुए राजस्थान अल्पसंख्यक फार्म पर हस्ताक्षर करने के लिए मना कर रहे हैं। जब उनसे इस बारे में जानकारी ली जाती है तो वे संतोषजनक जवाब नहीं देते। पटवारघर में समय पर मौजूद नहीं होते। प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर नहीं करने का बहाना करते हुए कहते हैं जहां जन्म हुआ है वहां पर बनेगा। तहसीलदार मदनलाल जीनगर को समस्या से अवगत कराते हुए लोगों ने संबंधित पटवारी को पाबंद करने की मांग की। इस पर तहसीलदार ने पटवारी का पक्ष सुना और जैन समाज के लोगों को नियमानुसार जल्द ही प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की बात कहते हुए मामला शांत कराया। रोष जताने वालों में संजय नाहर, अनिल जैन, विनोद कोठारी, अनिल भंसाली, महेंद्र बोहरा समेत अन्य लोग शामिल थे।

^आरोपनिराधार है, तहसीलदार के निर्देशानुसार अल्पसंख्यक जाति प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। यदि एक व्यक्ति 20-25 प्रमाणपत्र लेकर रहा है तो उसकी नियमानुसार जांच तो करेंगे। बस इसी बात को लेकर लोगों को एतराज है। यहां तक कि शनिवार और रविवार को भी प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर किए जा रहे हैं। लोकेशकुमार, पटवारी