पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूट के आरोपियों से रकम और बैग बरामद

लूट के आरोपियों से रकम और बैग बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके प्रोपर्टी डीलर की आंखों में मिर्ची झौंककर हुई लूट के आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूट की रकम और प्रोपर्टी डीलर का बैग भी बरामद कर लिया जिसमें रकम थी। मंगलवार को लूट की रकम को ठिकाने लगाने में मदद करने के आरोपी राजकुमार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। इस बीच पुलिस को वारदात के मास्टर माइंड और गिरोह के सरगना रामपाल की लोकेशन के बारे में कुछ अहम सुराग मिले है। उसकी तलाश में टीम रवाना हो गई।

सिटी थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि लूट के आरोपी नरेश की निशानदेही पर उसके घर कुजोता, रामदेव की ढाणी, कोटपुतली से प्रोपर्टी डीलर से लूटा गया वह बैग जिसमें रकम थी बरामद कर ली। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से लूटी गई रकम में से बची राशि 10 हजार रुपए भी बरामद कर लिए। लूट के अन्य आरोपी आगरा हाल जयपुर निवासी पवन के किराए के मकान बरकतनगर जयपुर से 1 लाख 40 हजार रुपए बरामद किए। पुलिस ने अभी तक लूट के मामले में लूटी गई रकम 20 लाख में से 7 लाख 50 हजार रुपए बरामद कर लिए। गौरतलब है कि चार महीने पहले शहर के प्रोपर्टी डीलर पुखराज जैन के घर जाने के दौरान तीन युवकों ने उनकी आंखों में मिर्ची झोंककर 20 लाख रुपए लूट लिए।

मामले के चार महीने के बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए लूट के आरोपी रामदेव की ढाणी, कोटपूतली निवासी नरेश कुमार यादव पुत्र जगदीश प्रसाद, आगरा हाल जयपुर निवासी पवन पुत्र सुखवीर सिंह तथा लूट की रकम को ठिकाने लगाने में मदद करने के आरोपी राजकुमार पुत्र दौलतराम को गिरफ्तार कर लिया।