जर्जर बिल्डिंग मामले में सुनवाई कल
ब्यावर | शहरमें जान-माल के लिए खतरा बनी जर्जर बिल्डिंग मामले में एसडीएम कोर्ट में अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी। नगर परिषद द्वारा एसडीएम कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए शहर की 11 बिल्डिंगों को जान-माल के लिए खतरा मानते हुए ध्वस्त करने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया गया था। मगर परिषद के निर्णय पर सिविल कोर्ट ने स्टे लगा दिया। तब से परिषद की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर एसडीएम कोर्ट में इस मामले में 8 सितंबर को सुनवाई होनी थी। मगर कोर्ट को जर्जर बिल्डिंग मामले में गठित तीन सदस्यीय तकनीकी अधिकारियों की जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार है। इसमें पीडब्ल्यूडी एक्सईएन पीएम चावला, परिषद एईएन ओमप्रकाश ढीढवाल और पीडब्ल्यूडी एईएन को शामिल किया गया है।