पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 3 जेसीबी जब्त, 3 बसों के चालान

3 जेसीबी जब्त, 3 बसों के चालान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निर्माण नहीं करने के लिए पाबंद

इससेपहले अतिक्रमण शाखा प्रभारी पंवार मय टीम सूरजपोल गेट स्थित एक निर्माणस्थल पहुंचे। जहां उन्होंने संबंधित व्यक्ति को जमीन संबंधी दस्तावेज परिषद की स्वीकृति बताने के लिए कहा। हालांकि तीन दिन पहले भी उन्होंने मौके पर निर्माण कार्य बंद कराकर सामान जब्ती की कार्रवाई की थी। मंगलवार को भी मौके पर पहुंचकर उन्होंने संबंधित व्यक्ति को दस्तावेज पेश करने की हिदायत दी। साथ ही इस अवधि में निर्माण कार्य बंद करने के लिए भी पाबंद किया।

अतिक्रमण हटाओ अभियान

भास्कर न्यूज | ब्यावर

नगरपरिषद प्रशासन ने विशेष अतिक्रमण अभियान के तहत मंगलवार को भी यातायात पुलिस के सहयोग से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान तीन जेसीबी जब्त की गई और तीन बसों के चालान बनाकर अन्य वाहन चालकों को नो पार्किंग जोन में खड़ा नहीं रहने के लिए पाबंद किया। साथ ही सूरजपोल गेट स्थित एक निर्माणधाीन बिल्डिंग पर परिषद के आगामी आदेश तक निर्माण नहीं करने के लिए संबंधित व्यक्ति को पाबंद भी किया।

अतिक्रमण शाखा प्रभारी रतनसिंह पंवार ने बताया कि आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशानुसार टीम ने मंगलवार को भी मुख्य बाजार से अस्थाई अतिक्रमण हटाकर व्यापारियों को पाबंद किया। टीम ने कार्रवाई की शुरुआत भगत चौराहा क्षेत्र से की। मेगारोड किनारे नो पार्किंग में खड़े रहने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम ने तीन जेसीबी जब्त करने की कार्रवाई की साथ ही मेगारोड किनारे खड़े तीन बसों के चालान भी बनाकर अन्य को पाबंद भी किया। साथ ही कंचन पेट्रोल पंप के सामने खड़े रहने वाले टेम्पो चालकों को भी यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील करते हुए उन्हें प्रशासन द्वारा पूर्व में चिह्नित स्थल पर ही खड़ा रहने की हिदायत दी।

किसीको नहीं मिलेगी स्वीकृति

अतिक्रमणशाखा प्रभारी ने मेगारोड किनारे दो कंपनियों की ओर से आयोजित वाहन डेमो कार्यक्रम को भी गलत मानते हुए तुरंत उनके द्वारा लगाए टेंट हटाने के निर्देश दिए। पंवार के मुताबिक किसी को भी परिषद की ओर से मेगारोड पर अस्थाई अतिक्रमण करने की स्वीकृति नहीं दी गई। साथ ही उन्होंने बताया कि कंचन पेट्रोल पंप के सामने जो मालवाहक टेम्पो पार्किंग है वह अवैध है। प्रशासन ने तो किसी टेम्पो चालक को यहां खड़ा रहने की इजाजत दी है और