पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटियों ने सौंपी सहायता राशि

बेटियों ने सौंपी सहायता राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| जम्मूकश्मीर में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए ब्यावर की बेटियों ने 44 हजार रुपए जमा किए। बुधवार को राशि का ड्राफ्ट बनवा कर उपखंड अधिकारी को सौंपा जाएगा। मंगलवार को शहर की होनहार बेटियों ने सिटी थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह नेगी से दोनों बॉक्स खुलवाए और सहायता के लिए जमा राशि की गिनती की। बेटियों के हौंसले को देखकर थाना प्रभारी नेगी ने भी उनकी हिम्मत को सराहा और उनके हौंसले की तारीफ किए बिना नहीं रह सके। जम्मू-कश्मीर में बाढ़ में फंसे देशवासियों की मदद के लिए लविना कृपलानी, सोनू चौधरी, ज्योति देवड़ा, करुणा इंदौरा भाविका इंदौरा ने 44 हजार रुपए इकट्‌ठे कर मिसाल पेश की।