पौधे लगाकर लिया सुरक्षा का संकल्प
ब्यावर| भारतविकास परिषद ब्यावर शाखा की ओर से पौधरोपण प्रकल्प ‘ग्रीन ब्यावर, क्लीन ब्यावर’ के तहत मंगलवार को कई स्थानों पर पौधरोपण किया। सचिव वैभव सकलेचा ने बताया कि उदयपुर रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय, मसूदा रोड स्थित गोशाला रिहायशी कॉलोनियों में पौधे लगाकर पौधरोपण की प्रेरणा दी। केंद्रीय विद्यालय में बच्चों परिषद के सदस्यों ने 10-10 फिट के 35 पौधे रोपित किए गए। मसूदा रोड गोशाला में 30 विभिन्न कॉलोनियों में सौ-सौ पौधे लगाए। अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा ने बताया कि परिषद की आगामी 5 वर्षों में पांच सौ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। राजस्थान की चुनिंदा नर्सरियों से 10-10 फिट के नाम, कचनार, गुलमोहर, आंवला, चींकू, श्यामा गुल्का कई प्रजातियों के पौधे मंगवाए गए हैं। इस मौके पर परिषद के राजेंद्र खंडेलवाल, संजय जिंदल, भागीरथ हेड़ा, पवन जैन, कुश नामा, सतीश सर्राफ, नरेश मित्तल, संजय गर्ग, योगेश शर्मा आदि सदस्य मौजूद थे।
ब्यावर. केंद्रीयविद्यालय में पौधरोपण करते भारत विकास परिषद के सदस्य।