‘संगठित युवा बनेंगे देश की शक्ति’
विश्वहिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री धर्मनारायण शर्मा ने कहा कि हमारी युवा शक्ति इतनी मजबूत है, अगर खुद को पहचान लें तो बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना कर सकती है। आज सभी बिरादरी के युवाओं को एक मंच पर आने की नितांत आवश्यकता है। युवा शक्ति संगठित होकर किसी भी समस्या से जूझ सकती है। विहिप केंद्रीय मंत्री गुरुवार को सूरजपोल गेट बाहर स्थित माली समाज सेवा संस्था भवन में आयोजित जिला सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे।
विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार का युवा शक्ति मंच के जिला सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन विजय महामंत्र के साथ हुआ।
विहिप धर्म प्रसार के क्षेत्रीय प्रमुख गुलाब सिंह ने कहा कि युवा शक्ति मंच सभी बिरादरी के युवा संगठन, विद्यालय, महाविद्यालय, राजनैतिक दलों, धार्मिक संगठनों के सभी युवा का मंच है, ‘जो हम सब एक है’ पर विश्वास रखता है। विहिप धर्मप्रसार चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने भी संबोधित किया। प्रांत प्रमुख सत्यनारायण क्षोत्रिय, युवा शक्ति मंच के प्रांत सहसंयोजक हनुमान सिंह, विहिप धर्म प्रसार के जिलाध्यक्ष चिमन सिंह, जिला मंत्री मुकेश सोनी, युवा शक्ति मंच जिला संयोजक मुकेश जोधावत, सहसंयोजक विपुल पोखरा, ब्यावर नगर संयोजक पवन सोनी, विधि सलाहकर एडवोकेट रामेंद्र शर्मा, नरेंद्र चौहान, नगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिसोदिया समेत बड़ी संख्या में ब्यावर शहर ग्रामीण क्षेत्र के युवा सम्मिलित हुए।
ब्यावर. सूरजपोल गेट स्थित भवन में विहिप के जिला सम्मेलन में संबोधित करते वक्ता।
विहिप के जिला सम्मेलन में उपस्थित युवा।