पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक माह में दर्ज कराना होगा एतराज

एक माह में दर्ज कराना होगा एतराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूलोंमें फीस निर्धारित और आपत्तियों संबंधी सुनवाई को लेकर जल्द ही सेमीनार का आयोजन होगा। इसमें जवाजा ब्लॉक के स्कूल संचालकों फीस निर्धारण संबंधी नियमों की जानकारी दी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी समेत अन्य अधिकारी भी शिविर में पहुंचकर स्कूल संचालकों की आपत्तियों पर विचार करेंगे।

शिष्टमंडलने की मुलाकात

ऑलराजस्थान स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष जितेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने गुरुवार को अजमेर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम से मुलाकात की। फीस आयोग द्वारा निजी विद्यालय पर फीस वृद्धि पर रोक 2012-13 सत्र की फीस राशि एवं फीस तय नोटिस के बारे में उचित मार्ग दर्शन के लिए अपनी वार्ता की। इसमें आरटीई अजमेर जिला सेल प्रभारी राजेश तिवाड़ी ने आपत्ति लगाने के बारे में 1 माह के अंतराल में जमा करवाना जरूरी है। यदि एक माह में अपनी आपत्ति दर्ज नहीं करवाई है स्वत: ही 2012-13 की फीस को मानना होगा।