पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेगारोड स्टेशन रोड से पेड़ काटने पर विरोध

मेगारोड स्टेशन रोड से पेड़ काटने पर विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्यावर| मेगारोडकी तर्ज पर स्टेशन रोड कायाकल्प के लिए काटे जा रहे पेड़ों को लेकर गुरूवार को कुछ लोगों ने विरोध किया। मगर प्रशासन के जितने पेड़ काटे जा रहे हैं उससे दुगुने फिर से लगाने और शहरहित के लिए इस कार्रवाई को होने का हवाला देते हुए विरोध कर रहे लोगों को समझाइश कर शांत कराया। मालूम हो कि स्टेशन रोड कायाकल्प अभियान के तहत पिछले दो दिनों से राह में अड़चन बने पेड़ों को हटाने का काम जारी है। गुरूवार सुबह बरसों पुराने बरगद के पेड़ को हटाने के लिए जब टीम पहुंची तो कुछ लोगों ने विरोध किया मगर प्रशासन की ओर से शहरहित के लिए हो रहे विकास कार्य और जितने पेड़ हटाएंगे उससे दुगुने लगाने का आश्वासन देने पर विरोध करने वाले शांत हुए। दोपहर तक बरगद के पेड़ को काट दिया गया।